गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले,थाना लिंकरोड पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की गयी 02 चार पहिया वाहन बरामद।

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले,थाना लिंकरोड पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की गयी 02 चार पहिया वाहन बरामद।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता,गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर,श्रीमान जे० रविन्द्र गौड़ के पर्यवेक्षण में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध श्री केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में डीसीपी हिंडन ट्रॉस एवं नगर,श्री धवल जायसवाल के नेतृत्व में एसीपी साहिबाबाद श्री अमित सक्सेना के द्वाराअन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी गाड़ी की चोरी का खुलासा किया, कार्यवाही, दिनांक 06-06-2026 को वादी श्री श्यामबीर नि० सूर्यनगर थाना लिंकरोड गाजियाबाद ने थाने आकर एक लिखित तहरीर दी और बताया कि मेरी गाडी स्विफ्ट गाडी नंम्बर DL-12-CS-7174 रंग ग्रे (स्लेटी) अपने घर A-39 रामपुरी (सूर्यनगर) के सामने शाम 4 जून 2026 को खडी करी थी परन्तु सुबह 05 जून 2026 को वह अपने स्थान पर नही थी. किन्ही अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लिंकरोड पर धारा 303(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसके क्रम में दिनांक 17.06.2026 को थाना लिंकरोड पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान दो अभियुक्त गण को गिरफ्तार किया गया, जिसने अपना नाम 1. कमरयाब पुत्र सत्तार नि० ग्रा० सफियाबाद लोटी थाना मुंडारी जनपद मेरठ उम्र करीब 50 वर्ष 2. सहदेव पुत्र सुखदेव हाल नि० गली नं0 04 म0नं0 106/118 दौलतपुरा कोठगांव थाना कोतवाली नगर, गाजियाबाद मूल नि० ग्रा० मनझौल थाना चेरिया बरियारपुर जनपद बेगूसराय, बिहार उम्र करीब 39 वर्ष बताया तथा अभियुक्त कासिम नि० सफियाबाद लोटी जनपद मेरठ मौके से फरार हो गया। मौके से ही अभि० गण के कब्जे से 02 चार पहिया वाहन /कार मार्का मारुति स्विफ्ट व मारुति अरटिंगा (दिल्ली राज्य से चोरी) बरामद हुई। अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 317(2)/3 (5) बीएनएस बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त कमरयाब व सहदेव ने पूछताछ के दौरान बताया कि साहब यह दोनो,गाड़ियां चोरी की है, जिसमें से स्विफ्ट गाड़ी को हम तीनों ने लगभग 10-11 दिन पहले रामपुरी, गाजियाबाद में वादी के घर के बाहर से तथा दूसरी अरटिंगा गाड़ी को 08-09 दिन पहले यमुना विहार दिल्ली से चोरी किया था। गाड़ियों की रजि नं० प्लेट के बारे में पूछे जाने पर बताया कि वह हमने पकड़े जाने के डर से उतारकर रास्ते में फेंक दी थी। पकड़े गये दोनों व्यक्तियों से गाड़ी के रजि० सं० के बारे में पूछा गया तो बताया कि साहब स्विफ्ट गाड़ी का रजि० सं० DL 12CS 7174 व अरटिंगा गाड़ी का रजि० सं० DL. 5CS 0523 है। दोनों गाड़ियों के नम्बरों को मोबाइल में वाहन चालान एप में चैक किया गया तो वाहन रजि० नं0 DL 12 CS 7174 का चेसिस नं() MBHCZC63SLG603386, इंजन नम्बर K12MP1227425 ज्ञात हुआ, व वाहन रजि० नं0 DL 5CS 0523 का चेसिस नं0 MA3BNC32SLK281308, इंजन नम्बर K15BN9070388 सही ज्ञात हुआ। बरामद गाड़ियों के सम्बन्ध में अधिक सख्ती से पूछने पर पकड़े गये व्यक्तियों ने बताया कि साहब हमसे गलती हो गयी हमें माफ कर दो। हमने यह गाड़ियां पैसों की कमी व कर्जे के चलते चोरी कर ली थीं। जिसमें से हम तीनों लोग स्विफ्ट गाड़ी को नूर कमर उर्फ लंगड़ा नि० थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर, जिसकी डिजायर गाड़ी रजि० सं० UK 07BX 1383 का इस्तेमाल कर हम तीनों ने रामपुरी से स्विफ्ट गाड़ी को चोरी किया था। तथा अरटिगा जिसे हमने दिल्ली से चुराया था को हसीन नि० ग्रा० खजूरी थाना किला परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ को बेचने जा रहे थे तो आपने पकड़ लिया। नूर कमर उर्फ लंगड़ा व हसीन हमारी गैंग के ही सदस्य हैं जिन्हें हम पहले भी चोरी की गाड़ियां बेचते थे। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-

1. कमरयाब पुत्र सत्तार नि० ग्रा० सफियाबाद लोटी थाना मुंडारी जनपद मेरठ उम्र करीब 50 वर्ष।

2. सहदेव पुत्र सुखदेव हाल नि0 गली नं0 04 म० नं0 106/118 दौलतपुरा कोठगांव थाना कोतवाली नगर, गाजियाबाद मूल नि० ग्रा० मनझौल थाना चेरिया बरियारपुर जनपद बेगूसराय, बिहार उम्र करीब 39 वर्ष।

3. कासिम नि० ग्रा० सफियाबाद लोटी मेरठ (वांछित / फरार)।

4. नूर कमर उर्फ लंगड़ा नि० थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर (वांछित/फरार)।

5. हसीन नि० ग्रा० खजूरी थाना किला परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ (वांछित / फरार)।बरामदगी का विवरणः चोरी की 02 चार पहिया कार वाहन बरामद । गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहासः-

1. अभियुक्त कमरयाब उपरोक्त के विरुद्ध दिल्ली, मेरठ व गाजियाबाद में चोरी करने व चोरी का माल बरामद होने के सम्बन्ध में करीब एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।

2. सहदेव उपरोक्त के विरुद्ध गाजियाबाद, नोएडा व दिल्ली एनसीआर में में चोरी करने व चोरी का माल बरामद होने के सम्बन्ध में करीब तीन दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाली, पुलिस ने गिरफ्तार करने वाली पलिस टीमः-थाना लिंकरोड पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें