थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड में ठगी गई 80,905 ₹ की धनराशि वापस कराई गई।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले साइबर सेल, थाना कोतवाली नगर, गाजियाबाद की टीम द्वारा आवेदक रवि प्रसाद त्रिवेदी निवासी हिन्द नगर, गाजियाबाद के साथ दिनांक 03.06.2026 को हुए साइबर फ्रॉड में ठगी गई 80,905 ₹ की धनराशि आवेदक को वापस कराई गई। कार्रवाई का विवरणःसाइबर क्राइम अपराधियों के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप, साइबर सेल, थाना कोतवाली नगर, गाजियाबाद को NCRP पोर्टल के माध्यम से आवेदक रवि प्रसाद त्रिवेदी के साथ ऑनलाइन ठगी से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई थी।इस पर साइबर सेल, थाना कोतवाली नगर, कमिश्नरेट गाजियाबाद की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी की धनराशि के संबंध में संबंधित बैंक से पत्राचार व अथक प्रयासों के बाद दिनांक 18.06.2026 को आवेदक के साथ हुए साइबर फ्रॉड की ₹80,905 की धनराशि वापस कराई गई। आवेदक द्वारा थाना कोतवाली नगर आकर थाना प्रभारी महोदय एवं साइबर पुलिस टीम का आभार प्रकट किया गया।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीमःसाइबर सेल टीम, थाना कोतवाली नगर।












