महेशगंज के पास गंगा एक्सप्रेसवे बाईपास पर दो कारों में भिड़ंत, दो घायल
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
महेशगंज। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे बाईपास के पास सोमवार को आर्टिका कार और हुंडई ऑरा कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही महेशगंज थाना अध्यक्ष संदीप तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।












