प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा हुबली, पश्चिम बंगाल से योजना की 23वीं किस्त ऑनलाइन पी.एफ.एम.एस. (PFMS) माध्यम से जारी करने के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का जनपद स्तरीय सजीव प्रसारण
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
आज दिनांक 20/06/2026 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा हुबली, पश्चिम बंगाल से योजना की 23वीं किस्त ऑनलाइन पी.एफ.एम.एस. (PFMS) माध्यम से जारी करने के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का जनपद स्तरीय सजीव प्रसारण आज जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर एवं विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन विकासखण्ड सभागार रजापुर, लोनी, भोजपुर, मुरादनगर के सभागार में देखा व सुना गया। जनपद के सम्मानित कृषकों एवं माताओं बहनों द्वारा कुल 30 महिलाएं तथा 150 पुरूष कृषकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम समापन के पश्चात कृषको को बीज मिनीकिट वितरण किया गया एवं कृषकों से आह्वावान किया गया की अपने स्वास्थ को सुरक्षित रखने के लिए जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती को बढावा दिया जाये साथ ही खेती में उर्वरको का उपयोग मृदा स्वास्थय कार्ड की संस्तुति के आधार पर प्रयोग करने की अपील की गयी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गण्मान्य जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के महत्त्व तथा इसकी उपयोगिता की भूरि-भूरि प्रशंसा की, उपस्थित कृषकों से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का लाभ उठाने, दुग्ध विकास की योजनाओं से जुड़ने तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड (Soil Health Card) के नियमित उपयोग की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि किसान भाई रासायनिक खादो के अंधाधुंध उपयोग के स्थान पर जैविक कृषि (Organic Farming) को अपनाने हेतु अनुरोध किया गया।जनपद स्तर कार्यक्रम में 180 एवं विकासखण्ड रजापुर, लोनी एवं भोजपुर में 700 से अधिक कृषको द्वारा प्रतिभाग किया गया।dy उप कृषि निदेशक गाजियाबादा












