बीएसए कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

बीएसए कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने दोनों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीएम ने पेंशन, एसीपी, एरियर समेत शिक्षकों से जुड़े लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षकों पर किसी भी प्रकार का अनैतिक दबाव बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने मिड-डे मील योजना और 85 प्रतिशत से अधिक छात्र उपस्थिति वाले विद्यालयों की रैंडम जांच कराने के निर्देश भी दिए, ताकि व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सके। उन्होंने अंतरजनपदीय शिक्षक स्थानांतरण की प्रक्रिया शासनादेश के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान बीएसए कार्यालय की सफाई व्यवस्था पर भी जिलाधिकारी नाराज नजर आए और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है