दिनांक : 22 जून 2026विश्व दिव्यांग दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, 15 जुलाई तक करें आवेदन

दिनांक : 22 जून 2026विश्व दिव्यांग दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, 15 जुलाई तक करें आवेदन

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद। अंशुल चौहान जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष 03 दिसम्बर को आयोजित होने वाले विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। इस उद्देश्य से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा प्रख्यापित राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में पात्र अभ्यर्थियों एवं संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी एवं संस्थाएं आवेदन पत्र प्राप्त कर उसका पूर्ण विवरण एवं आवश्यक अभिलेखों सहित कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कक्ष संख्या-131, विकास भवन, कलेक्ट्रेट परिसर, राजनगर, गाजियाबाद में 15 जुलाई 2026 तक जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय कक्ष संख्या-131, विकास भवन, राजनगर, गाजियाबाद में संपर्क किया जा सकता है अथवा व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 8791491011 पर संदेश भेजकर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

पुरस्कार की निर्धारित श्रेणियां
दक्ष दिव्यांग कर्मचारी एवं स्व-नियोजित दिव्यांगजन हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता एवं सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी/एजेंसी हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन के कल्याण के लिए कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति एवं सर्वश्रेष्ठ संस्था हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। प्रेरणास्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।दिव्यांगजन के जीवन स्तर में सुधार हेतु सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान अथवा उत्पाद विकास के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन हेतु बाधा-मुक्त वातावरण के सृजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जनपद हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क तथा सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।दिव्यांग जन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल (Accessible) वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।

सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।
दिव्यांगजन सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal