ऑपरेशन मुस्कान बना सहारा: मलावन पुलिस ने परिवार से बिछड़े 3 वर्षीय मासूम को सुरक्षित मिलाया

ऑपरेशन मुस्कान बना सहारा: मलावन पुलिस ने परिवार से बिछड़े 3 वर्षीय मासूम को सुरक्षित मिलाया

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना मलावन पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए परिवार से बिछड़े एक 3 वर्षीय मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों तक पहुंचाने की पहल की। जानकारी के अनुसार, बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही थाना मलावन पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई और उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए बच्चे को आसपुर टोल के आगे एटा की ओर सुरक्षित अवस्था में खोज निकाला। मासूम के मिलने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान सुनिश्चित कर परिजनों से संपर्क किया। बच्चे के सकुशल मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली और मलावन पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। पूरा मामला थाना मलावन क्षेत्र का है, जहां ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस की तत्परता से एक परिवार को बड़ी खुशी वापस मिल सकी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें