अलीगढ़ में RTO की बड़ी कार्रवाई, 5 वाहन किए सीज
मंडल संवाददाता अमित चौहान अलीगढ़। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में अलीगढ़ जनपद के सकरा रूट पर RTO प्रवर्तन दल ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 8 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 5 वाहनों को सीज किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, निर्धारित नियमों का पालन करें और सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से वाहन चलाएं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
ये भी पढ़ें दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के आरोपी को महेशगंज थानाध्यक्ष संदीप तिवारी की टीम ने दबोचा












