इंडो-नेपाल कराटे चैंपियनशिप में एटा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान

इंडो-नेपाल कराटे चैंपियनशिप में एटा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान

संवाददाता योगेन्द्र सिंह  एटा। पश्चिम बंगाल में आयोजित इंडो-नेपाल कराटे चैंपियनशिप में एटा के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए और जनपद का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों की इस सफलता के पीछे एकेडमी के निदेशक एवं मुख्य कोच अमित वार्ष्णेय तथा सह-कोच श्रीमती नीतू गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन और समर्पित प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज परिसर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि पंकज गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

समारोह के दौरान विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और शारीरिक दक्षता का विकास करते हैं। एटा के खिलाड़ियों द्वारा अंतरराज्यीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना पूरे जिले के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

अतिथियों ने मुख्य कोच अमित वार्ष्णेय और सह-कोच श्रीमती नीतू गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों और समर्पण का ही परिणाम है कि एटा के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एटा और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया।

ये भी पढ़ें अलीगढ़ में RTO की बड़ी कार्रवाई, 5 वाहन किए सीज

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें