लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा बंधवा हनुमान मंदिर पर विशाल भंडारा
संवाददाता आयुष मिश्र प्रयागराज
ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार पर लायंस क्लब के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मीडिया प्रभारी ,जनसंपर्क अधिकारी लालू मित्तल ने बताया कि इस कार्यक्रम में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मा. प्रकाश पांड्या, किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि छोटी गुरु मां द्वारा बजरंगबली को भोग लगाने के पश्चात आपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर के भंडारे का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉक्टर अर्पण धर दुबे, वीडीजी एडवोकेट उदय चंदानी,उमेश चंद कक्कड़, मुकुंदलाल टंडन बनारस ,डॉक्टर आरकेएस चौहान, हंगर चेयरपर्सन अनिल जायसवाल लाला भैया, माला मिश्रा, लालू मित्तल,हिमांशु गुप्ता, अनूप सिंह, वीरेंद्र जायसवाल, धीरेंद्र मिश्रा, इरासेठी ,सुनील गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय अवस्थी के द्वारा किया गया।












