रात्रि चौपाल में पहुंचे डीएम अभिषेक पाण्डेय, प्रेमधर पट्टी में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

रात्रि चौपाल में पहुंचे डीएम अभिषेक पाण्डेय, प्रेमधर पट्टी में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम की ग्राम पंचायत प्रेमधर पट्टी में आयोजित रात्रि चौपाल में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।रात्रि चौपाल के दौरान स्वास्थ्य, आईसीडीएस, शिक्षा, कृषि विभाग तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए।

जिलाधिकारी ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।इस अवसर पर आईसीडीएस विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं को शुभकामनाएं दीं तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं सुरक्षित मातृत्व की कामना की। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए।चौपाल में ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं और मांगों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राम मोहन मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा बंधवा हनुमान मंदिर पर विशाल भंडारा

और पढ़ें

केशव कुमार चौधरी, एडि० कमिश्नर मुख्यालय/अपराध एवं श्री अमित कुमार सक्सेना, एसीपी साहिबाबाद द्वारा थाना लिंक रोड क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया साइट-4 में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सम्मिलित रूप से ‘महिला चौपाल’ का आयोजन

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर माननीय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश द्वारा“68,000 ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान”वही नोएडा पुलिस द्वारा 203ग्राम प्रहरियों सम्मानित किया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal