अलीगंज हादसे के बाद मारहरा में प्रशासन अलर्ट, ताजिया मार्ग का किया निरीक्षण

अलीगंज हादसे के बाद मारहरा में प्रशासन अलर्ट, ताजिया मार्ग का किया निरीक्षण

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। अलीगंज में ताजिया जुलूस के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के बाद मारहरा में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शुक्रवार को निकलने वाले मुहर्रम के ताजिया जुलूस को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार सुशील कुमार राजपूत, बिजली विभाग के एसडीओ विजय गुप्ता, कानूनगो, क्षेत्रीय लेखपाल श्याम बाबू राजपूत तथा थाना प्रभारी केके लोधी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने जुलूस मार्ग पर लगे विद्युत पोलों और बिजली के तारों का बारीकी से निरीक्षण किया। नीचे झूल रहे बिजली के तारों को तत्काल ऊंचा कराने तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई जिलाधिकारी अरविंद सिंह के निर्देश पर की गई है। प्रशासन का उद्देश्य मुहर्रम के ताजिया जुलूस को पूरी तरह सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।
गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह अलीगंज में ताजिया जुलूस के दौरान एक हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। इस हादसे में 19 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।
इस घटना के बाद पूरे एटा जनपद में सतर्कता बढ़ा दी गई है। मारहरा सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, ताकि मुहर्रम के सभी कार्यक्रम सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सकें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें