रामापुर ताजिया जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, सीओ रानीगंज ने ड्यूटी प्वाइंट्स का लिया जायजा।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने शुक्रवार को थाना फतनपुर क्षेत्र के रामापुर ताजिया जुलूस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान सीओ ने जुलूस मार्ग पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी चेक की तथा विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट्स पर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, प्रभावी भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।पुलिस अधिकारियों ने आपसी समन्वय बनाए रखते हुए।कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने पर जोर दिया। वहीं, मोहर्रम के मद्देनजर जनपद पुलिस लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त के साथ ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी नजर रखी जा रही है, ताकि पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बना रहे।












