‍मोहर्रम को लेकर कर्बला स्थल गाजी का बाग का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर

‍मोहर्रम को लेकर कर्बला स्थल गाजी का बाग का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। मोहर्रम पर्व के मद्देनजर जनपद में शांति, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने थाना रानीगंज क्षेत्र के कर्बला स्थल गाजी का बाग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान कर्बला स्थल पर की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी ने भीड़ प्रबंधन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।साथ ही संबंधित अधिकारियों को लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। जनपद पुलिस द्वारा मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सकुशल और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए लगातार गश्त, निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

ये भी पढ़ें कंधई में अकीदत और अमन के साथ निकला ताजिया जुलूस, कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें