कंधई में अकीदत और अमन के साथ निकला ताजिया जुलूस, कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

कंधई में अकीदत और अमन के साथ निकला ताजिया जुलूस, कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार में मुहर्रम के मौके पर ताजिया जुलूस पूरे अकीदत, श्रद्धा और पारंपरिक उत्साह के साथ निकाला गया। “या हुसैन” की सदाओं के बीच क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजियों के साथ जुलूस में शिरकत की।जुलूस में तकिया अखाड़ा की अगुवाई नानू शाह ने की, जबकि मीरनपुर अखाड़ा का नेतृत्व ग्राम प्रधान राजा मुफरीद और पप्पू शाह ने संभाला। हनुमानगंज बाजार के ताजिए की व्यवस्था महबूब के परिवार द्वारा की गई। वहीं कंधई मधुपुर से भी दो ताजिए जुलूस में शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और मातमी माहौल देखने को मिला।मातमी धुनों और पारंपरिक अखाड़ों के प्रदर्शन ने जुलूस को आकर्षक बनाया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी आदित्यनाथ सिंह पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे।शाम ढलने के बाद सभी ताजियेदारों ने पूरे सम्मान और अकीदत के साथ अपने-अपने ताजियों को कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया। इस दौरान क्षेत्र में भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और धार्मिक एकता की मिसाल देखने को मिली। जुलूस के शांतिपूर्ण समापन पर स्थानीय लोगों ने प्रशासन और आयोजन समिति की व्यवस्थाओं की सराहना की।

ये भी पढ़ें अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, डम्पर-जेसीबी सीज BMW से हटवाई गई ब्लैक फिल्म

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें