एटा: सड़कों पर घायल हो रहे गोवंश को लेकर गौ सेवा संस्थान सक्रिय, गौशाला निर्माण की उठी मांग

एटा: सड़कों पर घायल हो रहे गोवंश को लेकर गौ सेवा संस्थान सक्रिय, गौशाला निर्माण की उठी मांग

जिला संवादाता काव्यांश रावत  एटा:  जनपद में लगातार हो रही गोवंश की सड़क दुर्घटनाओं को लेकर गुरुवार को गौ सेवा संस्थान के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में तहसील सदर स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचे। संस्थान के अध्यक्ष नितिन सनातनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को एक लिखित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई कि गोवंश की सुरक्षा और देखभाल के लिए ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर निजी गौशाला निर्माण की अनुमति दी जाए। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि आए दिन आवारा गोवंश सड़कों पर भटकते हैं, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं और कई गोवंश घायल या मृत हो जाते हैं।

गौ सेवा संस्थान ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस दिशा में ठोस कदम उठाने और गौशाला के लिए भूमि आवंटन करने की मांग की है। संस्था ने चेतावनी दी है कि यदि मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: जमीन विवाद में खेत में तड़तड़ाई गोलियां, दो महिलाओं को लगी गोली

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal