प्रतापगढ़: जमीन विवाद में खेत में तड़तड़ाई गोलियां, दो महिलाओं को लगी गोली

जमीन विवाद में खेत में तड़तड़ाई गोलियां, दो महिलाओं को लगी गोली — कई हिरासत में

संवाददाता करन विश्वकर्मा प्रतापगढ़। जिले के थाना रानीगंज क्षेत्र के ग्राम जरीयारी में दो पक्षों के बीच खेत जोतने को लेकर गुरुवार (24 जुलाई) को खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने खेत में दौड़ाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे गांव में भगदड़ मच गई।

घटना में दो महिलाओं को छर्रे लगने से चोटें आईं। दोनों को तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार हेतु सीएचसी रानीगंज भेजा, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

फायरिंग की यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसमें गोलियों की आवाजें और गांव में मची अफरातफरी देखी जा सकती है।

पुलिस का बयान:

थाना रानीगंज पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है तथा मौके पर शांति व्यवस्था कायम है

घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, हालांकि पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें Pratapgarh: जेठवारा रजबहा में मिला लावारिस नवजात शिशु

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें