रानीगंज में एसपी दीपक भूकर ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

रानीगंज में एसपी दीपक भूकर ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने क्षेत्राधिकारी रानीगंज प्रशांत राज के साथ थाना रानीगंज क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।गश्त के दौरान बाजारों और अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया गया। साथ ही पुलिस अधिकारियों को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति विश्वास बनाए रखने की अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस बल को सतर्क रहकर नियमित गश्त बढ़ाने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें पट्टी नगर में निकली भव्य कलश एवं शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा वातावरण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें