पट्टी नगर में निकली भव्य कलश एवं शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा वातावरण

पट्टी नगर में निकली भव्य कलश एवं शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा वातावरण।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।पट्टी, प्रतापगढ़। नगर पंचायत कार्यालय के निकट स्थित संतोषी माता मंदिर में आयोजित होने वाले मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की पूर्व संध्या पर सोमवार को पट्टी नगर में भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की, जिससे पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण छा गया।शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु माता संतोषी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने श्रद्धापूर्वक शोभायात्रा का स्वागत किया। धार्मिक ध्वज, कलश, भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं की आस्था ने पूरे नगर को आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर कर दिया।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, नगर पुरोहित पंडित श्याम शंकर दुबे, शिवपूजन पांडे, अधिवक्ता वीर शिवम सिंह, सभासद प्रतिनिधि सजीवन सोनी, अजय जायसवाल, रवि कुमार गौतम, कोटेदार विश्वनाथ नेता, मिठाई लाल सोनी, राजेश गुप्ता, अमन जायसवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं नगरवासी उपस्थित रहे।आयोजकों के अनुसार संतोषी माता मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा का मुख्य धार्मिक अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में परेड का निरीक्षण, टोलीवार ड्रिल एवं शस्त्र प्रशिक्षण कराया गया

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal