पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में परेड का निरीक्षण, टोलीवार ड्रिल एवं शस्त्र प्रशिक्षण कराया गया

पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में परेड का निरीक्षण, टोलीवार ड्रिल एवं शस्त्र प्रशिक्षण कराया गया

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़, 30 जून 2026। मंगलवार को पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में आयोजित नियमित परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों में अनुशासन, एकरूपता एवं कार्यकुशलता को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल कराई गई।इस अवसर पर शस्त्र ड्रिल का पुनर्भ्यास भी कराया गया तथा जवानों को शस्त्र संचालन एवं परेड से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण के माध्यम से पुलिस बल की दक्षता और तत्परता को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया।परेड एवं प्रशिक्षण गतिविधियों की निगरानी ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी की गई, ताकि सभी गतिविधियों का प्रभावी मूल्यांकन किया जा सके और प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।

ये भी पढ़ें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आज स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक संपन्न हुई।कई मुद्दों पर प्रकाश डाला गया, दिशा निर्देश दिए जल्द हो, कार्य सम्पन्न

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें