जनसुनवाई में एसपी दीपक भूकर ने सुनीं फरियादें, समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश

जनसुनवाई में एसपी दीपक भूकर ने सुनीं फरियादें, समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय भी उपस्थित रहे।जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों का अवलोकन करते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रत्येक मामले का पारदर्शी, निष्पक्ष और परिणामोन्मुख निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ये भी पढ़ें कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें