मध्य प्रदेश के पन्ना की हीरा खदान ने एक बार फिर दो आदिवासी भाइयों की किस्मत बदल दीअहिरगवां खदान में चुनुवाद आदिवासी के बेटों को 11.19 कैरेट का जेम्स क्वालिटी हीरा मिला है,किमत 30 लाख
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
मध्य प्रदेश के पन्ना की हीरा खदान ने एक बार फिर दो आदिवासी भाइयों की किस्मत बदल दी। अहिरगवां खदान में चुनुवाद आदिवासी के बेटों को 11.19 कैरेट का जेम्स क्वालिटी हीरा मिला है, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी जा रही है। बताया जा रहा है कि राकेश गौड़ ने अपने भाई राजू और अन्य साथियों के साथ मिलकर खदान का पट्टा लिया था। करीब दो महीने की मेहनत के बाद उन्हें यह बेशकीमती हीरा मिला। खास बात यह है कि यह परिवार दूसरी बार हीरा मिलने से मालामाल हुआ है। इससे पहले साल 2024 में भी इन्हें 19.22 कैरेट का हीरा मिला था, जो नीलामी में करीब 93 लाख रुपये में बिका था। नया मिला हीरा जमा करा दिया गया है और अब इसे सरकारी नीलामी में बेचा जाएगा, जिसके बाद भुगतान किया जाएगा।












