एटा पुलिस लाइन में हरियाली तीज कार्यक्रम आयोजित, मिस तीज प्रतियोगिता में श्रीमती संगीता रहीं विजेता
जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 25 जुलाई 2025 को पुलिस लाइन एटा में वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में “हरियाली तीज” पर्व पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्षा वामा सारथी एसोसिएशन श्रीमती रम्भा सिंह (धर्मपत्नी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा) ने की। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत “मिस तीज” प्रतियोगिता, राखी मेकिंग, थाली सजावट, मेंहदी प्रतियोगिता एवं नृत्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। “मिस तीज” प्रतियोगिता में श्रीमती संगीता (पत्नी आरक्षी के.पी. सिंह) को विजेता घोषित किया गया।
इस प्रकार के आयोजन से पुलिस परिवार के बीच आत्मीयता और उत्सव का वातावरण बना रहता है।
ये भी पढ़ें एटा: जलेसर में करंट लगने से बेजुबान नंदी महाराज की मौत












