उड़ान

उड़ान

———–

आओ भरें उड़ान,

छुपे सपनों को ले!

रचें एक नया विहान;

बनें देश के सपूत महान।

बढ़ाएं हिम्मत से हम पग,

बाधारहित बनाएं मग!

बढ़ें मन में ले कर नयी तरंग;

करें हासिल मन में भर उमंग!

विरोधी होवें भले खास अपने,

मेटने को आतुर हों जब सपने!

चलो तुम निर्भय होकर है संग;

जीतो हर मुश्किल भरी है जंग।

साथ छोड़ देवें सब जब अपने,

झेल बाधाए पूरे करो तुम सपने!

मिलेगी मंजिल तुम्हें एक दिन यार;

न करो चिंता तुम कोई भी बेकार।।

शैलेन्द्र कुमार मिश्र, साहित्यकार 

पूर्व प्रधानाचार्य व प्रबंधन सदस्य

‘तुलसी देवी करुणापति स्मारक बालिका इंटर कॉलेज’, तरती, होलागढ़, सोरांव, प्रयागराज, उ०प्र०

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: रजिस्ट्रार ऑफिस गोलीकांड में ब्लॉक प्रमुख गिरफ्तार

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal