प्रतापगढ़: रजिस्ट्रार ऑफिस गोलीकांड में ब्लॉक प्रमुख गिरफ्तार

पट्टी रजिस्ट्रार ऑफिस में फायरिंग और मारपीट के मामले में इनामिया ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह गिरफ्तार

संवाददाता रोहित वर्मा प्रतापगढ़। पट्टी तहसील स्थित रजिस्ट्रार ऑफिस में हुई फायरिंग और मारपीट के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इनामिया ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

घटना उस वक्त हुई जब रजिस्ट्रार ऑफिस में बैनामा की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान विवाद के चलते फायरिंग हो गई, जिसमें सगे भाइयों को गोली मार दी गई। मामले में सुशील सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने सुशील सिंह की तलाश में लगातार दबिशें दीं और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें गोरखपुर में आयुष्मान हॉस्पिटल संचालक के अपहरण से मचा हड़कंप

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें