गोरखपुर में आयुष्मान हॉस्पिटल संचालक के अपहरण से मचा हड़कंप

गोरखपुर में आयुष्मान हॉस्पिटल संचालक के अपहरण से मचा हड़कंप, पुलिस ने सकुशल किया बरामद

गोरखपुर। शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब आयुष्मान हॉस्पिटल के संचालक अशोक जायसवाल के अपहरण की सूचना सामने आई। जानकारी के अनुसार, अशोक जायसवाल स्विमिंग के लिए रेलवे स्टेडियम जा रहे थे, इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में वह लापता हो गए।

कुछ ही देर बाद उनकी पत्नी के पास एक फोन आया, जिसमें अपहरणकर्ताओं ने 1 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तुरंत छह टीमों का गठन कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी और अशोक जायसवाल की सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए।

तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अशोक जायसवाल को सकुशल बरामद कर उनके परिवार को सौंप दिया। मामले में एसपी सिटी ने बताया कि यह घटना आपसी लेन-देन के विवाद से जुड़ी हुई है। तीन अभियुक्त—करुणेश, श्याम सुंदर और जनार्दन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपहृत अशोक जायसवाल गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से परिजन और स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है।

ये भी पढ़ें Pratapgarh: कोचिंग से साइकिल चुराने वाले दो चोर गिरफ्तार, भेजा जेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें