गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के कुशल नेतृत्व में नोएडा पुलिस ने IGRS पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।गौतमबुद्धनगर के सभी 27 थानों ने भी प्रथम रैंक प्राप्त की
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत जनसुनवाई (IGRS) पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी मूल्यांकन रिपोर्ट माह-जून 2026 में, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। साथ ही, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के सभी 27 थानों ने भी प्रथम रैंक प्राप्त की। जनसुनवाई (IGRS) पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी मूल्यांकन रिपोर्ट में, जून 2026 में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। साथ ही, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के सभी 27 थानों ने भी प्रथम रैंक प्राप्त की।












