पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में आज कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना कासना, दनकौर एवं रबूपुरा क्षेत्र में

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में आज कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना कासना, दनकौर एवं रबूपुरा क्षेत्र में

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 03.07.2026 को पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री रवि शंकर निम द्वारा अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार के साथ आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना कासना, दनकौर एवं रबूपुरा क्षेत्र में कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उनके द्वारा कांवड़ मार्ग, संवेदनशील स्थलों, बैरिकेडिंग, डायवर्जन प्वाइंट, यातायात व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सहायता, पार्किंग एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा संबंधित अधिकारीगण को निर्देशित किया कि कांवड़ मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण अथवा अवरोध न रहे तथा सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाएं। यात्रा के दौरान सतत गश्त, प्रभावी यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी एवं स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का वातावरण उपलब्ध कराया जाए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु सभी आवश्यक संसाधन व तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाये।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें