आज निरीक्षक श्री जसवीर सिंह सिरोही जो वर्तमान में कमिश्नरेट आगरा में प्रभारी निरीक्षक,ताजगंज हैं।आगरा में ही ACP बनने पर बहुत-बहुत बधाई और मेरी शुभ कामनाएँ 2007 में मोदीनगर में बतौर SSI तैनात रहे,गाजियाबाद में तैनात रहे,
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
आज निरीक्षक श्री जसवीर सिंह सिरोही जो वर्तमान में कमिश्नरेट आगरा में प्रभारी निरीक्षक, ताजगंज हैं, का प्रमोशन हुआ है। उनका निरीक्षक से सहायक पुलिस आयुक्त पद पर प्रमोशन हुआ है।जसवीर मेरे साथ पहली बार वर्ष 2007 में गाजियाबाद में तैनात रहे, मैं वहां ASP मोदीनगर था और जसवीर उस समय थाना मोदीनगर में बतौर SSI तैनात रहे। इसके बाद जसवीर दूसरी बार वर्ष 2016 में मुजफ्फरनगर में साथ रहे जब मैं वहाँ SSP था। ये उस समय उप निरीक्षक थे और लंबे समय तक मेरे PRO रहे। उसके बाद ये तीसरी बार जब पिछले वर्ष मैंने बतौर पुलिस कमिश्नर, आगरा जॉइन किया तब ये SHO न्यू आगरा थे। ऐसे बहुत कम मौके होते हैं जब तीन रैंक पर एक ही व्यक्ति आपके साथ तीन बार साथ में तैनात रहे। जसवीर, अपराध पर काम करने में रुचि रखते हैं, अनेकों चैलेंजिंग घटनाओं का सफल अनावरण किया। जसवीर, सिंह सिरोही आपको ACP बनने पर बहुत-बहुत बधाई और मेरी शुभकामनाएँ












