थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस द्वारा मोबाइल फोन स्नैच/चोरी व टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से स्नैच/चोरी व टप्पेबाजी किये हुए 28 मोबाइल फोन, 02 अवैध चाकू व चोरी की स्कूटी बरामद।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर


कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य,दिनांक 04.07.2026 गौतम बुद्धनगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के पर्यवेक्षण में एडीसीपी श्री स्वतन्त्र सिंह कि संयुक्त पुलिस टीम,थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से मोबाइल फोन स्नैच/चोरी व टप्पेबाजी करने करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त 1.रोहित कुमार पुत्र जीत सिंह 2.गौरव कुमार पुत्र कैलाश सिंह 3.रवेन्द्र पुत्र कल्लू को एच ब्लाक, थाना सेक्टर-63, नोएडा से गिरफ्तार किया गया हैl अभियुक्तों के कब्जे से स्नैच/चोरी व टप्पेबाजी किये हुए 28 मोबाइल फोन, 02 अवैध चाकू व चोरी की स्कूटी रजि0 नं0 DL14SZ4379 बरामद की गयी है। अपराध करने का तरीका-अभियुक्तगण 1-रोहित कुमार 2-गौरव कुमार 3-रवेन्द्र तीनों मिलकर मोबाइल फोन टप्पेबाजी, स्नेचिंग व चोरी करते है। यह तीनो मोबाइल इकट्ठा करके कम कीमतों पर राह चलते लोगो को अपनी मजबूरी बताकर बेच देते है। यह लोग मेट्रो स्टेशन, बस स्टैण्ड व भीड़-भाड़ वाली जगहो पर टप्पेबाजी व चोरी करते है तथा रात में सुनसान होने पर मौका पाकर राह चलते लोग से मोबाइल फोन स्नेचिंग कर लेते है। बरामदगी का विवरण-1-टप्पेबाजी/स्नैचिंग/चोरी किये हुए 28 मोबाइल फोन,2-02 अवैध चाकू,3-01 चोरी की स्कूटी रजि0 नं0 DL14SZ4379 (संबंधित मु0अ0सं0 013671 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली नार्थ डिस्टिक्ट, दिल्ली।) अभियुक्तों का विवरण-1-रोहित कुमार पुत्र जीत सिंह निवासी मोहल्ला गिरधारी नगर, गढ़ रोड़ हापुड़ थाना हापुड़ देहात मूल पता राजनगर कॉलोनी, थाना लोनी बार्डर, गाजियाबाद उम्र करीब 28 वर्ष। (शिक्षा- BA पास व पलम्बर का काम करता है) 2-गौरव कुमार पुत्र कैलाश सिंह निवासी ग्राम महापुर, थाना स्याना, जिला बुलंदशहर वर्तमान राजनगर कॉलोनी, थाना लोनी बार्डर, गाजियाबाद उम्र करीब 31 वर्ष (शिक्षा- 10वी पास व हेलमेट की कम्पनी में काम करता है) 3- रवेन्द्र पुत्र कल्लू निवासी ग्राम कुरऊ, थाना सिविल लाइन्स, जनपद बदायुँ वर्तमान पता तिलकराम कॉलोनी थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद उम्र करीब 36 वर्ष (शिक्षा- 05 पास, ई-रिक्शा चलाता है) पंजीकृत अभियोग/आपराधिक 5 अन्य – आयुद्ध अधिनियम थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर। बीएनएस थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर।बीएनएस थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर।बीएनएस थाना कोतवाली नार्थ डिस्ट्रिक्ट, दिल्ली।धारा 60 आबकारी अधि0 थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।












