गैंगरेप पीड़िता के गांव पहुंची अखिल भारतीय मौर्य महासभा – फास्टट्रैक कोर्ट से सज़ा की मांग

गैंगरेप पीड़िता के गांव पहुंची अखिल भारतीय मौर्य महासभा – फास्टट्रैक कोर्ट से सज़ा की मांग, प्रशासन को चेतावनी

  “यदि न्याय नहीं मिला – तो सड़कों पर होगा संघर्ष”, अखिल भारतीय मौर्य महासभा का ऐलान

फतेहपुर के जाफराबाद गांव में 15 वर्षीय अर्धविक्षिप्त किशोरी के साथ हुए गैंगरेप कांड को लेकर सामाजिक संगठन अखिल भारतीय मौर्य महासभा की ज़िला टीम गांव पहुंची।

हालांकि, पीड़िता का परिवार उस समय घर पर मौजूद नहीं था, लेकिन संगठन की टीम ने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों से संवाद कर पूरे मामले की जानकारी जुटाई।

यह सिर्फ बलात्कार नहीं, सामाजिक चेतना पर हमला है” – मौर्य महासभागैंगरेप पीड़िता के गांव पहुंची अखिल भारतीय मौर्य महासभा – फास्टट्रैक कोर्ट से सज़ा की मांग

ग्रामीण संवाद के दौरान ग्राम प्रधान मिठाईलाल कुशवाहा ने कहा:

पीड़िता मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसके साथ जो दरिंदगी हुई है, वह इंसानियत को कलंकित करती है। दोषियों को कठोरतम सज़ा मिलनी चाहिए

टीम का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष अजय सिंह मौर्य, प्रदेश महासचिव फूल सिंह मौर्य और मीडिया प्रभारी नरसिंह मौर्य ने ग्रामीणों से विस्तार में बात की।

अखिल भारतीय मौर्य महासभा फतेहपुर इकाई की टीम बिन्दकी तहसील के जाफराबाद गांव पहुंची, जहां हाल ही में एक अर्धविक्षिप्त महिला के साथ हुए गैंगरेप की घटना ने गांव सहित पूरा समाज को झकझोर दिया है। टीम ने पीड़िता के परिजनों से मिलने का प्रयास किया, लेकिन वे घर पर नहीं थे। इसके बाद महासभा के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।

ग्राम प्रधान मिठाईलाल कुशवाहा ने कहा कि पीड़िता मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसके साथ हुई दरिंदगी अत्यंत शर्मनाक है, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। महासभा के जिलाध्यक्ष अजय सिंह मौर्य और प्रदेश महासचिव फूल सिंह मौर्य ने कहा कि इस अमानवीय घटना की कड़ी निंदा करते हैं और प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ फास्टट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर जल्द से जल्द सजा दिलाई जाए।

मौर्य महासभा ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने कार्रवाई में लापरवाही की तो वे आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई न्याय दिलाने तक जारी रहेगी और पूरी टीम पीड़िता एवं परिवार के साथ हर हाल में खड़ी है।

हमारी मौर्य महासभा मांग करती है कि इस केस को फास्टट्रैक कोर्ट में चलाकर दोषियों को जल्द सजा दिलाई जाए। यदि प्रशासन निष्क्रिय रहा, तो हम जिला स्तर से लेकर राजधानी तक आंदोलन करेंगे।

जब समाज की सबसे कमजोर बेटी के साथ दरिंदगी होती है और हम चुप रहते हैं, तो हम भी दोषी हैं।

 बोलिए, जुड़िए, और न्याय की लड़ाई में भागीदार बनिए!

 जिलाध्यक्ष अजय सिंह मौर्य ने दी चेतावनी – “अगर चुप रहा प्रशासन, तो हम सड़कों पर उतरेंगे”

यह घटना केवल कानून व्यवस्था की विफलता नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना पर सीधा प्रहार है। प्रशासन को चाहिए कि अपराधियों को शीघ्र सज़ा दिलाकर जनता के भरोसे को बनाए रखे।

मौर्य समाज की बेटियों की सुरक्षा के लिए हम हर स्तर पर संघर्ष करेंगे।

घटना: 15 वर्षीय अर्धविक्षिप्त किशोरी से गैंगरेप

आरोपी: रमाकांत शुक्ला, मनोज, अश्वनी (गिरफ्तार)

स्थान: फिरोजपुर-कुंअरपुर रोड, बिंदकी

कार्रवाई: FIR दर्ज, SP अनूप सिंह का मौके पर निरीक्षण

विवाद: घटनास्थल पर मिली विधायक पास लगी गाड़ी

जनसंगठन सक्रिय – मौर्य महासभा की मैदान में एंट्री

“जाफराबाद की चीख – और सियासत की चुप्पी”

“क्या न्याय की लड़ाई अब संगठनों को लड़नी पड़ेगी?

ये भी पढ़ें कौशाम्बी: नाला निर्माण में नाबालिगों से काम, डीएम ने ठेकेदार पर कार्रवाई के दिए आदेश

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया