राजापुर में स्वर्गीय भरत तिवारी को श्रद्धांजलि, निकाली शोक सम्मान यात्रा

राजापुर में स्वर्गीय भरत तिवारी को श्रद्धांजलि, निकाली शोक सम्मान यात्रा

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा राजापुर में रविवार को स्वर्गीय भरत तिवारी की स्मृति में श्रद्धांजलि एवं शोक सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा पीएमसी चौराहे से प्रारंभ होकर राजापुर बाजार तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने भाग लेकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यात्रा के समापन पर स्थानीय मंदिर परिसर में उपस्थित लोगों ने कैंडल जलाकर स्वर्गीय भरत तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान वक्ताओं ने स्वर्गीय भरत तिवारी के सामाजिक योगदान और उनके व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि उनका स्नेह और समाज के प्रति समर्पण हमेशा लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित राजापुर प्रधान संरक्षक सुमित सिंह, समाजसेवी आदर्श पांडेय, ढिंगवस प्रधान राजेश तिवारी, प्रधान पिंटू मिश्रा, समाजसेवी विपुल मिश्रा, रोमी तिवारी, जिला जीत मिश्रा, अन्नू तिवारी, कपिल तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

श्रद्धा, सम्मान और भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुई इस शोक सम्मान यात्रा में लोगों ने स्वर्गीय भरत तिवारी को नम आंखों से अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें