निश्चय नीति फाउंडेशन एवं यशोदा फाउंडेशन द्वारा सागर चिल्ड्रन एकेडमी के सहयोग से आयोजित गाजियाबाद, 5 जुलाई 2026।वार्ड संख्या 7, सुदामापुरी, गाजियाबाद में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

निश्चय नीति फाउंडेशन एवं यशोदा फाउंडेशन द्वारा सागर चिल्ड्रन एकेडमी के सहयोग से आयोजित गाजियाबाद, 5 जुलाई 2026।वार्ड संख्या 7, सुदामापुरी, गाजियाबाद में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

यह शिविर निश्चय नीति फाउंडेशन एवं यशोदा फाउंडेशन द्वारा सागर चिल्ड्रन एकेडमी के सहयोग से आयोजित किया गया।शिविर में क्षेत्र के 300 से अधिक स्थानीय निवासियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया तथा लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। आज के समय में बढ़ती जीवनशैली संबंधी बीमारियों, उच्च रक्तचाप, मधुमेह एवं श्वसन संबंधी समस्याओं को देखते हुए ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। समय पर स्वास्थ्य जांच न केवल बीमारियों की शीघ्र पहचान में सहायक होती है, बल्कि गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के लोगों के लिए इस प्रकार के शिविर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच का प्रभावी माध्यम बनते हैं। शिविर के सफल आयोजन पर क्षेत्रवासियों ने निश्चय नीति फाउंडेशन, यशोदा फाउंडेशन एवं सागर चिल्ड्रन एकेडमी का आभार व्यक्त किया और आग्रह किया कि भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएँ, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ मिल सके।निश्चय नीति फाउंडेशन ने भी समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी जनहित एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित करती रहेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें