प्रतापगढ़: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा में डीएम सख्त, बैंकों को लगाई फटकार

प्रतापगढ़: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा में डीएम सख्त, बैंकों को लगाई फटकार

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा बैठक में बैंकों की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाते हुए अनावश्यक रूप से आवेदनों को निरस्त किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने बैंक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ऋण वितरण से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी बैंक युद्धस्तर पर कार्य करें और पात्र आवेदकों को समयबद्ध तरीके से ऋण उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि बिना ठोस कारण के आवेदन निरस्त करना स्वीकार्य नहीं है और ऐसे मामलों में जवाबदेही तय की जाएगी।
डीएम ने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगली समीक्षा बैठक से पहले लंबित सभी पत्रावलियों का निस्तारण कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है, इसलिए सभी विभाग और बैंक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से कार्य सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि पात्र युवाओं को योजना का पूरा लाभ मिले, इसके लिए समन्वय के साथ कार्य किया जाए, ताकि जनपद में रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिल सके।

ये भी पढ़ें शारदा सहायक नहर का साफ सफाई जोरो पर 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें