मुख्य विकास अधिकार द्वारा फैमिली आईडी पंजीकरण की समीक्षा, सभी विभागों को दैनिक लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
दिनांक:07/07/2026गाजियाबाद। मुख्य विकास अधिकार द्वारा बी0सी0 के माध्यम से फैमिली आई0डी0 की प्रगति की समीक्षा की गयी। जिसमें समस्त विकास खण्ड अधिकारियों को सभी ग्राम पंचायतों में प्रतिदिन 5 फैमिली आई0डी0 बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें विकास खण्ड भोजपुर 71, लोनी 46, मुरादनगर 54 तथा रजापुर 53 जो लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति पायी गयी। जिसमें निर्देश दिये गये कि प्रतिदिन का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें।सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम को निर्देश दिये गये कि प्रतिदिन 160 फैमिली आई0डी0 बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नगर निगम क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रगति की समीक्षा की जायें और कल दिनांक 08-07-2026 तक लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बढाना सुनिनिश्चित की जायें।डी.सी. बेसिक शिक्षा विभाग, द्वारा अवगत कराया गया कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आज 122 फैमिली आई0डी0 पंजीकृत करायी गयी है। निर्देशित किया गया है कि जनपद में लगभग 446 विद्यालय है। अतः प्रति विद्यालय प्रतिदिन कम से कम 1 फैमिली आई0डी0 बनाना सुनिश्चित करें। खण्ड शिक्षा अधिकारीवार फैमिली आई0टी0 का लक्ष्य निर्धारित करके सत्त समीक्षा की जायें। इस कार्य में कोई लापरवाही न बरती जायें।
उप निदेशक, कृषि द्वारा अवगत कराया गया कि किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की सूची विकास खण्डवार तैयार कर सभी विकास खण्डों को उपलब्ध करा दी गयी है। निर्देश दिये गये कि अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार प्रतिदिन फैमिली आई0डी0 बनावाना सुनिश्चित करें।












