जनता दर्शन में,आरटीई के तहत शत-प्रतिशत दाखिले सुनिश्चित किए जाएं: जिलाधिकारी,प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो: रविन्द्र कुमार मॉंदड़

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद।दिनांक: 07 जुलाई, 2026 कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में प्रत्येक कार्यदिवस की भांति मंगलवार को जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने राजस्व, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए), पुलिस, नगर निकाय, सामाजिक कल्याण सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया तथा उनके निस्तारण की मांग की। इस दौरान शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के अंतर्गत दाखिलों से संबंधित प्रकरण भी सामने आए। इस पर जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि आरटीई के तहत पात्र बच्चों के शत-प्रतिशत दाखिले सुनिश्चित किए जाएं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति), सिटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal