गौसेवा की मिसाल: नितिन सनातनी ने निभाई समाज की ज़िम्मेदारी, मृत गौवंश का कराया अंतिम संस्कार

गौसेवा में जुटे नितिन सनातनी मृत गौवंश का किया अंतिम संस्कार, खुद के खर्चे पर 

शिकोहाबाद रोड पर मृत गौवंश मिला, नितिन सनातनी की टीम ने निभाई जिम्मेदारी

जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा : एटा में शाम 6 बजे सूचना प्राप्त हुई कि शिकोहाबाद रोड स्थित प्रेम नगर चौराहा पर एक गौवंश मृत अवस्था में पड़ा था। रविवार होने के कारण नगर पालिका की टीम अवकाश पर थी। मौके पर पहुंचे समाजसेवी नितिन सनातनी ने बिना समय गंवाए गौसेवा का संकल्प निभाते हुए स्वयं प्रयास शुरू किया।

नगर पालिका में रस्से जैसी जरूरी सामग्री तक उपलब्ध नहीं थी — ऐसे में नितिन सनातनी ने अपने खर्चे पर रस्सा व JCB मंगवाया और अपनी टीम के साथ मिलकर मृत गौवंश को वहां से हटवाया तथा विधिपूर्वक अंतिम संस्कार कराया।

स्थानीय लोगों ने नितिन सनातनी की इस निःस्वार्थ सेवा की सराहना की और मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे सेवाभावी लोग ही समाज की असली धरोहर हैं।

ये भी पढ़ें विद्युत विभाग ने लगाया सेवा शिविर, अधिकारियों ने बांटा प्रसाद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें