तेज रफ्तार डंपर ने मासूम को कुचला, गंभीर घायल !
ग्रामीणों ने किया हंगामा, सड़क जाम कर मुआवजे की मांग
खखरेरू, फतेहपुर । तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक बच्चा गंभीर घायल हो गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों और स्वजनों ने सड़क को जाम कर जमकर हंगामा किया और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।
खखरेरू थाना क्षेत्र के दरियामऊ निवासी वीरेंद्र सोनकर का चार वर्षीय पुत्र आशुतोष घर के बाहर सड़क किनारे खेल रहा था तभी विजयीपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घटना की खबर फैलते ही स्वजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
सूचना पर सीओ ब्रजमोहन राय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी। थानाध्यक्ष बच्चे लाल प्रसाद ने बताया कि चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें गौसेवा की मिसाल: नितिन सनातनी ने निभाई समाज की ज़िम्मेदारी, मृत गौवंश का कराया अंतिम संस्कार












