मोंठ पुलिस को मिली सफलता, 3किलो400ग्राम  गांजे के साथ एक युवक गिरफ्तार

झांसी मोंठ पुलिस को मिली सफलता, 3किलो400ग्राम  गांजे के साथ एक युवक गिरफ्तार

संवाददाता अनिल कुशवाहा

झांसी। मोंठ पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 3 किलो 400 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रेम नगर थाना क्षेत्र के श्रीनगर हसारी मोहल्ला निवासी दीपक बाल्मिक पुत्र वृंदावन बाल्मिक के रूप में हुई है।

 

पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 3:10 बजे मोंठ-भांडेर रोड स्थित शीतला विद्युत गृह के पास पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ले रही थी। उसी दौरान एक युवक नीम के पेड़ के नीचे बैठा दिखाई दिया। पुलिस के टोके जाने पर वह भागने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

 

तलाशी में उसके पास से 3 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इस पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक भगत सिंह, उप निरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल रंजीत सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र बघेल तथा कांस्टेबल रोहित बाजपेई शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें  प्रयागराज में आज सीएम योगी का दौरा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें