उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए लक्ष्य आवंटित, ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर मिलेगा अनुदान:अनीता सिंह जिला उद्यान अधिकारी

उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए लक्ष्य आवंटित, ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर मिलेगा अनुदान:अनीता सिंह जिला उद्यान अधिकारी

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाज़ियाबाद दिनांक:15.07.2026। अनीता सिंह जिला उद्यान अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्याम अवगत कराया कि निदेशालय, उद्यान विभाग उ०प्र० लखनऊ द्वारा संचालित मुख्यमंत्री राज्य औधानिक विकास योजना, अनुसूचित जाति/जनजाति के कृषकों हेतु विशेष घटक योजना एंव रूफ टॉप गार्डनिंग योजना के भौतिक लक्ष्य आवंटित किये गये है, जिसमे मुख्यमंत्री राज्य औधानिक विकास (CMSHM) योजनान्तर्गत माल्चिंग 05 है०, धनिया 02 है०, शाकभाजी 40 है०, मौनपालन-03 यूनिट, वर्मी बैड-05 यूनिट, प्याज क्षेत्र विस्तार 15 है०, तारबन्दी 3000 रनिंग मी०, फूट वैगिंग-02 है०, सगन्ध फसले 01 है०, पुष्प क्षेत्र विस्तार 23 है०, मचान-02 है०, इकोपेन्डीली लाई ट्रैप-05 सं०, ट्रैक्टर (2WD)-02. पॉवर ट्रिलर-02 नैपरोक रप्रेयर-04, एवं अनुसूचित जाजि/जनजाति के कृषकों हेतु । औधानिक विकास कार्यकग (एस०सी०पी०) योजनान्तर्गत कददूवर्गीय सब्जी 19.00 है० (0.2 है० प्रति कृषक अधिकतम), प्याज-04 है०. लहसुन-3 है०. गुलाब-06 है०, गेंदा-03 है०, आई०पी०एम०-05 है०, मौनवंश-06 यूनिट, पॉवर ट्रिलर-01 तथा रूफ टॉप गार्डेनिंग योजनान्तर्गत वर्ष 2026-27 हेतु 500 सं० भौतिक लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। उक्तानुसार आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष इच्छुक कृषक / लाभार्थी / व्यक्ति किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी उद्यान भवन गाजियाबाद से संपर्क कर योजना का लाभ ले सकते हैं, तथा विभागीय पोर्टल https//dbt.uphorticulture.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कराकर “पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लाभ ले सकते हैं। उक्त समस्त योजनाओं में डी०बी०टी०/काइड डी०बी०टी० के माध्यम से अनुदान का भुगतान किया जायेगा। रजिस्ट्रेशन हेतु दस्तावेज आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, खसरा खतौनी, मोबाईल नं० एवं फोटो उपलब्ध कराने होते है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें