एटा में सोनम देवी इंटर कॉलेज द्वारा निकाली गई नशा मुक्ति जागरूकता रैली
संवाददाता: योगेंद्र सिंह: एटा जनपद के मारहरा रोड स्थित सोनम देवी इंटर कॉलेज द्वारा समाज में नशा उन्मूलन को लेकर एक सराहनीय पहल की गई। विद्यालय के प्रांगण से लेकर हिंदुस्तान यूनिलीवर कासगंज रोड तक एक विशाल नशा मुक्ति जनजागरूकता रैली निकाली गई, जिसका नेतृत्व विद्यालय के प्रबंधक श्री राकेश भारद्वाज द्वारा किया गया।
रैली में सैकड़ों छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण, तथा विद्यालय स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति से जुड़े नारों और स्लोगनों की तख्तियां हाथों में लेकर आमजन को जागरूक किया। रैली के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो
सिगरेट, गुटखा और शराब – मौत का सीधा रास्ता
स्वस्थ शरीर, सुंदर समाज – नशा मुक्त भारत का यही है राज
नशा से होने वाली बीमारियों पर किया गया प्रकाश डाला
इस दौरान वक्ताओं ने नशा करने से होने वाले दुष्परिणामों जैसे कैंसर, लीवर डैमेज, फेफड़ों की बीमारी, मानसिक असंतुलन आदि का विस्तार से उल्लेख किया। बताया गया कि नशे की लत न केवल व्यक्ति की सेहत को खराब करती है बल्कि पूरे परिवार और समाज पर भी उसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
विद्यालय परिवार ने लिया संकल्प
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के समस्त छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ ने एकस्वर में संकल्प लिया कि वे न केवल स्वयं नशा से दूर रहेंगे बल्कि समाज में भी इसके खिलाफ जनजागरूकता फैलाएंगे।
हम सब मिलकर नशा मुक्त भारत की ओर बढ़ें यही हमारा लक्ष्य है।
ये भी पढ़ें मोंठ पुलिस को मिली सफलता, 3किलो400ग्राम गांजे के साथ एक युवक गिरफ्तार












