पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस का बड़ा खुलासा: वाहन चोर और मोबाइल स्नैचर गैंग का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की थाना सेक्टर-24 पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले एक सक्रिय गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की 7 दोपहिया वाहन (4 स्कूटी व 3 मोटरसाइकिल), 3 मोबाइल फोन, 4 अवैध चाकू, 2 टूटी नंबर प्लेट और ₹1200 नकद बरामद किए गए हैं।पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई की जानकारी एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-24 पुलिस ने 14 जुलाई 2026 को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर सेक्टर-11 स्थित मदर डेयरी के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी जितेन्द्र (19 वर्ष), निवासी दल्लूपुरा, दिल्ली,अरबाज (19 वर्ष), मूल निवासी बेगूसराय (बिहार), वर्तमान निवासी दल्लूपुरा, दिल्ली,अभिषेक शाह (18 वर्ष), मूल निवासी सोनपुर (बिहार), वर्तमान निवासी दल्लूपुरा, दिल्ली
पूछताछ में बड़ा खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली, नोएडा और एनसीआर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में रेकी कर घरों के बाहर खड़े दोपहिया वाहन चोरी करते थे। साथ ही राह चलते लोगों से मोबाइल फोन भी छीनते थे। चोरी के वाहनों को सेक्टर-54 नोएडा के जंगलों और झाड़ियों में छिपाकर रखा जाता था। बाद में नंबर प्लेट तोड़कर मजबूरी का बहाना बनाकर उन्हें बेच दिया जाता था। चोरी से मिले पैसे सभी आरोपी आपस में बराबर बांट लेते थे। वारदात के दौरान लोगों को डराने के लिए वे अवैध चाकू भी साथ रखते थे।बरामदगी 4 चोरी की स्कूटी,3 चोरी की मोटरसाइकिल,3 चोरी/स्नेचिंग के मोबाइल फोन 4 अवैध चाकू,2 टूटी हुई नंबर प्लेट ₹1200 नकद,पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।












