‘सम्भव अभियान-6.0’ के तहत गर्भावस्था से बाल्यावस्था तक पोषण सुरक्षा थीम पर बाल विकास परियोजना केंद्र बिसरख में कार्यक्रम का आयोजन हुआ
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा


गौतमबुद्धनगर, 15 जुलाई 2026 जिला कार्यक्रम अधिकारी गौतम बुद्ध नगर ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मातृ एवं बाल पोषण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनपद गौतमबुद्धनगर में जुलाई 2026 से सितम्बर 2026 तक ‘सम्भव अभियान-6.0’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बाल विकास परियोजना केंद्र बिसरख के अंतर्गत ग्राम तिलपत व गेझा कार्यक्रम करते हुए गर्भवती व धात्री महिलाओं, नवजात शिशुओं तथा बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण स्तर को सुधारने हेतु विस्तृत जानकारियां उपलब्ध कराई गई। इस अभियान के अंतर्गत गर्भवती व धात्री महिलाओं, नवजात शिशुओं तथा बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण स्तर को सुधारने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं । अभियान का मुख्य फोकस कुपोषण की रोकथाम, गंभीर कुपोषण (SAM) व मध्यम कुपोषण (MAM) से पीड़ित बच्चों की समय पर पहचान व उपचार सुनिश्चित करना, और कम वजन (Low Birth Weight) वाले नवजातों का प्रभावी प्रबंधन करना है। अभियान का संचालन बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा पंचायती राज विभाग के संयुक्त समन्वय से किया जा रहा है l गर्भवती महिलाओं की देखभाल के अंतर्गत गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच (ANC), उचित पोषण परामर्श और टेक होम राशन (THR) का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा हैl शिशु पोषण प्रबंधन के अंतर्गत 0 से 6 माह के बच्चों में कुपोषण से बचाव के बचाव के लिए सुपोषण परामर्श एवं धात्री माता को टेक होम राशन का वितरण किया जा रहा है डिजिटल मॉनिटरिंग के अंतर्गत अभियान की प्रगति का नियमित अनुश्रवण ‘पोषण ट्रैकर’ और ‘ई-कवच’ पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर सभी संबंधित विभागों को इस अभियान को पूरी समयबद्धता और संवेदनशीलता के साथ संचालित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। गौतमबुद्धनगर।












