प्रतापगढ़।सांसद प्रमोद तिवारी का जन्मदिन ‘सद्भावना दिवस’ के रूप में मनाया गया।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी का जन्मदिन नगर स्थित शैल श्याम पैलेस में ‘सद्भावना दिवस’ के रूप में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिर्जापुर के पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि सांसद प्रमोद तिवारी ने दशकों तक जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समरसता की राजनीति का उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।वरिष्ठ नेता पंडित श्याम किशोर शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रमोद तिवारी ने हमेशा प्रतापगढ़ की जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने संसद से लेकर जनपद तक क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाया और विकास के लिए लगातार प्रयास किए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सांसद प्रमोद तिवारी के स्वस्थ, दीर्घ एवं सक्रिय सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़ें अभ्युदय योजना के नवीन सत्र 2026–27 का अंबेडकर पुस्तकालय, सेक्टर-37 नोएडा स्थित अभ्युदय केंद्र पर शुभारंभ












