कांवड़ यात्रा से पहले एक्शन मोड में पुलिस, एसपी दीपक भूकर ने नगर में किया पैदल गश्त।

कांवड़ यात्रा से पहले एक्शन मोड में पुलिस, एसपी दीपक भूकर ने नगर में किया पैदल गश्त।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा के साथ नगर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर, प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान एसपी ने भीड़भाड़ वाले बाजारों, प्रमुख चौराहों और धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।एसपी ने कांवड़ यात्रा मार्गों पर विशेष सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जनपद पुलिस यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों, दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या लावारिस वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। पैदल गश्त के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की। इस मौके पर नगर कोतवाली पुलिस सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें