आग पीड़ित परिवार की मदद को आगे आए समाजसेवी मानवेन्द्र सिंह चौहान ‘मनु’, राहत सामग्री सौंपकर बढ़ाया साहस 

आग पीड़ित परिवार की मदद को आगे आए समाजसेवी मानवेन्द्र सिंह चौहान ‘मनु’, राहत सामग्री सौंपकर बढ़ाया साहस 

जिला संवादाता काव्यांश रावत  एटा/अलीगंज। तहसील अलीगंज क्षेत्र के ग्राम भरापूरा में आग लगने से बेघर हुए गरीब परिवार की सहायता के लिए समाजसेवी हितैषी मानवेन्द्र सिंह चौहान ‘मनु’ आगे आए। घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनकी स्थिति का जायजा लिया।

ग्रामीणों के अनुसार आग लगने से परिवार का मकान पूरी तरह जल गया। हादसे में घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, बिस्तर सहित अन्य घरेलू सामान भी राख हो गया, जिससे परिवार के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है।

पीड़ित परिवार की हालत देखकर मानवेन्द्र सिंह चौहान ‘मनु’ ने तत्काल खाद्यान्न एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि हरसंभव सहयोग के लिए वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि “मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। किसी भी जरूरतमंद परिवार की सहायता करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है।” साथ ही उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी राहत योजनाओं का शीघ्र लाभ दिलाने की अपील भी की।

मनु के इस मानवीय प्रयास की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में उनकी मदद पीड़ित परिवार के लिए बड़ी राहत साबित हुई है।

ये भी पढ़ें रामलला की सेवा का संकल्प: पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने अयोध्या ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए किया आवेदन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें