सोनू कुमार ने जीता प्रथम स्थान, विजेताओं को दिए गए नकद पुरस्कार
प्रतापगढ़ के बिहार ब्लॉक में मंगलवार को नाग पंचमी के अवसर पर ग्राम देवरी हरदो पट्टी में ग्राम स्तरीय लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सालिक राम मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रतियोगिता में सोनू कुमार सरोज पुत्र मुन्नी लाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संदीप कुमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि आकाश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। रिटायर्ड पुलिस विभाग सालिक राम मिश्र ने विजेताओं को क्रमशः 1000, 500 और 500 रुपये के नकद पुरस्कार और राम मूरत यादव ने आकर्षक पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।
सालिक राम मिश्र ने बताया कि प्रत्येक वर्ष नाग पंचमी के अवसर पर ग्राम सभा स्तर पर लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सत्येन्द्र बहादुर सिंह,कोटेदार उमेश सरोज, संजू सिंह, पत्रकार कृष्ण कुमार,गुलाब सरोज, सागर सिंह आदि के साथ साथ सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें प्रयागराज : इलाहाबाद HC बार एसोसिएशन चुनाव से जुड़ी खबर












