आंगनवाड़ी केंद्र चिटेहरा में टीएचआर वितरण, गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन:मुख्य अतिथि दादरी के माननीय विधायक तेजपाल नागर एवं ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र भाटी
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा




गौतमबुद्धनगर, 16 जुलाई 2026 महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज आंगनवाड़ी केंद्र चिटेहरा पर पंजीकृत लाभार्थियों के लिए नवीन टेक होम राशन (टीएचआर) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दादरी के माननीय विधायक तेजपाल नागर एवं ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र भाटी ने लाभार्थियों को टीएचआर का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान 06 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, 06 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार सम्पन्न कराया गया तथा 14 पात्र लाभार्थियों को टेक होम राशन (टीएचआर) वितरित किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार मातृ एवं शिशु पोषण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक गुणवत्तापूर्ण पोषण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी लाभार्थियों से नियमित रूप से टीएचआर प्राप्त करने तथा उसका निर्धारित तरीके से उपयोग करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में शिव नादर फाउंडेशन से डिप्टी मैनेजर अर्चना एवं डॉ. आशुतोष भी उपस्थित रहे। उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण के क्षेत्र में विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए सभी को पोषण संबंधी जागरूकता अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सीडीपीओ दादरी, सीडीपीओ बिसरख परियोजना की समस्त मुख्य सेविकाएँ (सुपरवाइजर), आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएँ तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को संतुलित आहार, स्वच्छता एवं बच्चों के समुचित पोषण के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। गौतमबुद्धनगर।












