कुंडा स्कूल के लिए निकला किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजन परेशान
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
कुंडा, प्रतापगढ़। कुंडा नगर पंचायत के कबरियागंज निवासी 15 वर्षीय अर्पित कौशल पुत्र स्वर्गीय मुन्ना कौशल शनिवार, 18 जुलाई की सुबह करीब 8:15 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंचा। शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने मामले की सूचना कुंडा पुलिस को दी है। पुलिस किशोर की तलाश में जुट गई है और लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है।
निवेदन: यदि किसी व्यक्ति को अर्पित कौशल कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो कृपया तत्काल कुंडा थाने के सीयूजी नंबर 9454404115 या 7897488841 पर सूचना दें, ताकि किशोर को सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।












