एटा–कासगंज सीमा पर कांवड़ यात्रा की सुरक्षा का संयुक्त निरीक्षण, चाक-चौबंद व्यवस्थाओं पर अधिकारियों का फोकस।

एटा–कासगंज सीमा पर कांवड़ यात्रा की सुरक्षा का संयुक्त निरीक्षण, चाक-चौबंद व्यवस्थाओं पर अधिकारियों का फोकस।

संवादाता अमन अहमद।

एटा। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एटा और कासगंज पुलिस ने संयुक्त स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में दोनों जनपदों के पुलिस अधिकारियों ने एटा–कासगंज अंतरजनपदीय सीमा पर कांवड़ यात्रा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाओं, विश्राम स्थलों तथा भोजन वितरण की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही यात्रा मार्ग में पड़ने वाले संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का भी आकलन किया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। संयुक्त निरीक्षण में अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर एटा संकल्प दीप कुशवाह, क्षेत्राधिकारी कासगंज आँचल चौहान सहित दोनों जनपदों के थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर 24 घंटे पुलिस पिकेट और मोबाइल गश्त सक्रिय रहे। साथ ही डायवर्जन योजना का कड़ाई से पालन कराया जाए, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड को हर समय स्टैंडबाय रखा जाए तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि कांवड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें, उनकी सुविधा का विशेष ध्यान रखें और यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपसी समन्वय के साथ सतर्कता से ड्यूटी निभाएं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें